गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महापौर सुनीता दयाल ने शहर के कई वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड-62 गोविन्दपुरम में ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता से विकास कार्य कराए जाएंगे। कविनगर जोन में हापुड़ चुंगी से गोविन्दपुरम स्थित एक होटल तक सड़क के दोनों तरफ कार्य होंगे। वार्ड-62 गोविन्दपुरम सी-ब्लॉक हरित पट्टी पर ओपन जिम का लोकार्पण किया। वार्ड-56 सेक्टर 5 चिरंजीव विहार की सड़क बनाई जाएगी। वार्ड-81 और 98 इंदिरापुरम में नाले को कवर किया जाएगा। मोहन नगर जोन में सिकंदपुर पुलिस चौकी से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कट सिविल एयरपोर्ट तक साइड पटरी को धूल मुक्त किया जाएगा। वार्ड-39 नेहरू नगर में पार्क बनाया जाएगा। वार्ड-15 भावरस देवरस बी-एच ब्लाॅक और राहुल विहार में पार्कों का निर्माण हो...