गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहरी क्षेत्र में सभी रामलीला मैदान में हर साल दशहरा से पहले रामलीला का मंचन किया जाता है। महापौर ने धार्मिक आयोजन के लिए सभी रामलीला समितियों को बुकिंग में 80 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया है। इस बारे में गुरुवार को महापौर ने निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर निर्णय लिया। महापौर सुनीता दयाल ने निर्धारित दरों में 80% की छूट देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 में रामलीला का आयोजन करने के लिए सभी नियम और शर्तों पर अनुमति देने का आदेश जारी किया है। महापौर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन समितियों द्वारा किया जाता है। इसमें निगम स्थलों के शुल्क की पर्ची निगम काटता है। सभी समितियों के लोग लगातार रामलीला मंचन के लिए बुकिंग शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे।...