Ghaziabad News: महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और आदर्शों पर चलने का संकल्प
गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान में दीपावली (नवशेष्टि) और महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार को यज्ञ किया। यज्ञ का संचालन ओमपाल शास्त्री ने किया। इस दौरान उपस्थित आर्यजनों ने विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर सुरेश आर्य ने सभी को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महर्षि के विचारों और वैदिक सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके रचित ग्रंथों का अध्ययन और प्रचार-प्रसार जरूरी है। आर्य केंद्रीय सभा के मंत्री कृष्ण कुमार आर्य ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सतबीर चौधरी, विनोद सिंह, विनोद गुप्ता और देवेंद्र कुमार समेत अन्य लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.