Ghaziabad News: मशीन की चपेट में आने से मजदूर के दोनों पंजे कटे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव मिल्क रावली में गन्ना क्रेशर पर काम करते समय मशीन की चपेट में आने से मजूदर के दोनों हाथों के पंजे कट गए। आरोप है कि इलाज कराने के बजाय गन्ना क्रेशर स्वामी ने मजदूर के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जिला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के मंडावली निवासी मुनिराज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। मुनिराज अपने परिवार के साथ मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव मिल्क रावली में अमर सिंह के गन्ना क्रेशर पर मजदूरी करते हैं। मुनिराज ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह क्रेशर की मशीन में गन्ना लगा रहा था। आरोप है कि गन्ना क्रेशर स्वामी ने अचानक मशीन चला दी। जिस कारण दोनों हाथ मशीन के अंदर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.