गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में टीबी के हजारों मरीजों को एक साल से पोषण सहायता राशि नहीं मिल पाई है। मरीजों को हर माह एक हजार रुपये की सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। लेकिन नए भुगतान स्पर्श पोर्टल की वजह से भुगतान बंद है। जिले में वर्तमान में 25 हजार से अधिक टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की है, जो पोषण सहायता राशि पर निर्भर रहते हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल यादव का कहना है कि दस्तावेजों को अपलोड करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही बजट जारी होते ही लंबित राशि पात्र मरीजों के खातों में भेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के टीबी मरीजों को एक साल से नहीं मिली पोषण सहायता राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...