गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर, सम्मानजनक और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्वास्थ्यकर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। इसके तहत मेरठ मंडल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों को 23 अक्टूबर को करुणामय देखभाल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किए हैं। मेरठ मंडल के गाजियाबाद समेत छह जिलों में 23 अक्टूबर को दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार विकसित करना ...