Ghaziabad News: मन्नत के लिए कांवड़ उठा रहे युवा
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, अफजल खान / मोहित भारद्वाज। कांवड़ यात्रा में इस बार युवाओं की आस्था के साथ उनकी मन्नत और भविष्य के सपने भी दिखाई दे रहे हैं। कोई 12वीं में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी मन्नत पूरी करने के लिए कांवड़ उठा रहा है तो कोई सेना में भर्ती होने की मनोकामना के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहा है। युवाओं का कहना है कि भगवान शिव में आस्था उन्हें कठिन यात्रा पूरी करने की शक्ति दे रही है। कांवड़ यात्रा कर रहे 19 वर्षीय निलेश कुमार भोले ने बताया कि उन्होंने 12 वीं परिक्षा में 91 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्होंने अच्छा परिणाम आने पर कांवड़ उठाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की मन्नत मांगी थी। परिणाम उम्मीद के मुताबिक आने के बाद वह अपने मित्रों के साथ हरिद्वार से दिल्ली के उत्तम नगर तक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.