Ghaziabad News: मनसी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलने से होगी सहूलियत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर रेलवे की ओर से पांच नवंबर से गाड़ी संख्या 04406/04405 शकूरबस्ती-मनसी-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार व पूर्वांचल के लोगों को अतिरिक्त रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने और कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी के बीच यह ट्रेन बिहार के लोगों को राहत देगी। शकूरबस्ती से चलने वाली ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर रात 8:53 बजे रुकेगी। इसके बाद अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.