Ghaziabad News: मदद मांगने के बहाने महिला को अचेत कर जेवर उड़ाए
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम की बाबा मार्केट में सब्जी खरीदने गई महिला को तीन अज्ञात महिलाओं ने मदद मांगने के बहाने अपने झांसे में ले लिया और अचेत करके उसके जेवर लेकर फरार हो गईं। होश आने पर जेवर गायब देख पीड़िता को घटना को पता चला। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरम स्थित कृष्णा गार्डन निवासी अनीता देवी ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बाबा मार्केट स्थित वृहस्पति बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान तीन महिलाएं उनके पास पहुंचीं और किसी स्थान का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बातचीत के बाद तीनों महिलाओं ने ऐसा कुछ किया जिससे उन्हें अचेतपन महसूस होने लगा। अनीता देवी के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.