गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने मजदूर को मकान में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से लाखों रुपये के गहने मिले हैं। कृष्ण विहार कुटी निवासी शिवकेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 11 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे पत्नी पहली मंजिल पर रखी अलमारी के लॉकर में चाबी लगी भूल गई थीं। अगली सुबह जब लॉकर से सोने की कंठी, दो चूड़ियां, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी समेत करीब पांच तोला सोने और लगभग 900 ग्राम चांदी के गहने गायब थे। पीड़ित ने बताया था कि सात अक्तूबर से मकान में टाइल-पत्थर लगाने का काम शुरू हुआ था। बोबी और जयभगवान यह काम कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदेह के आधार पर जयभगवान को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की ब...