गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके ऊपर बैठे मजदूर की ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा 25 अगस्त दोपहर में टीला मोड़ से भोपुरा की ओर जाते समय हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोपुरा की कुटी कॉलोनी स्थित एकता विहार निवासी अंजू रानी ने बताया कि उनके पति राजवीर ट्रैक्टर पर लेबर का काम करते थे। 25 अगस्त को वह काम पर गए थे। वहां ट्रैक्टर पर ईंटे लादकर भोपुरा की ओर जा रहे थे। लोनी-भोपुरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही से पलट गई। उसमें भरी ईंटों के नीचे दबने से राजवीर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक उनके पति को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर, ईंट और अन्य मजदूरों को लेकर चला गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हादसे के बारे...