Ghaziabad News: मजदूरी मांगने पर युवक का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव असदपुर नागल में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंग ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ईट मारकर सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव असदपुर नागल निवासी सोनू ने बताया कि गांव निवासी संदीप,भीम के साथ मजदूरी की थी। उनसे पैसे मांगने के लिए गया तो गाली देने लगे। जब गाली देने का विरोध किया तो उन्होने मारपीट करनी श्ुारू कर दिया और सिर में ईट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर भीम,संदीप,बाबू व अमित निवासी असदपुर नागल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.