गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। चोरों ने एक मकान से टोंटियां चोरी कर लीं। घटना 25 अगस्त की है। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। भारत भूषण ने बताया कि चोरों ने मकान में लगी कंपनी की सभी टोंटियां चोरी कर लीं। साइड गेट का ताला तोड़ दिया और जालियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...