गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव सुल्तानपुर निवासी अनुज ने बताया कि गांव का ही अजीत ने जरुरत बताते हुए अपना मकान बेच था, जिसका सौदा 23 मार्च को आठ लाख रुपये में हुआ था। छह लाख लेने के बाद अब आरोपी बैनामा करने से इंकार कर रहा हैं। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजित सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...