गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। विजयनगर के शांतिनगर इलाके में सोमवार को मकान की रेलिंग गिरने से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक बैक करते वक्त हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि खड़ी गाड़ियों पर जब रेलिंग गिरी तो उस समय उनमें कोई बैठा नहीं था।

दुर्घटना का विवरण शांतिनगर निवासी केशव चौधरी, धर्मवीर और डॉ. खान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रक एनएच-9 से आ रहा था। वह शांतिनगर की गली में आ गया। गली संकरी होने की वजह से ट्रक आगे की तरफ नहीं जा सका। इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया। चालक के साथ सहायक नहीं था। वह अंदाजा लगाकर ही ट्रक बैक कर रहा था। ट्रक बिजली के तारों को खींचते हुए पीछे की तरफ चलता रहा। बिजली के तार रेलिंग से बंधे हुए थे। इस कारण रेलिंग उखड़ गई। रेलिंग मकान के बाहर खाली जगह पर खड़ी पांच गाड़िय...