Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना में बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गांव कलछीना निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रूपए की नगदी और आभूषण चोरी करके लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.