Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के नगदी-जेवर चोरी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के शांतिनगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ली। वारदात के समय परिवार के लोग दिल्ली में रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में गए थे। पुलिस जांच कर रही है। शांतिनगर निवासी सागर विशाल ने पुलिस को बताया कि वह पिज्जा की दुकान पर नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह परिवार के साथ दिल्ली के सीमापुरी में रहने वाली अपनी बड़ी बहन की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। उनकी मां भी विजयनगर स्थित अस्पताल गई थी। परिवार के सदस्यों के घर से बाहर होने के दौरान मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.