गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा निवाड़ी में वार्ड नौ स्थित शिव मंदिर से गुरुवार रात को बदमाश गदा और मुकुट चोरी करके ले गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर बदमाशों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। कस्बा निवाड़ी में शिव मंदिर स्थित है। परिसर में भगवान हनुमान और माता का भी मंदिर बना हुआ है। गुरुवार रात को बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर भगवान हनुमान का गदा, माता रानी का मुकुट और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी और सतेंद्र त्यागी ने लोगों के साथ मंदिर परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि जन्माष्टी से एक दिन पहले मंदिर से चोरी होना शर्म की बात है। उनका कहना है कि पुलिस रात्रि गश्त नहीं करती है। एसीपी ने जल्द बदमाशों को ...