Ghaziabad News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास स्थित शनि मंदिर में बुधवार तड़के हुई चोरी का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शनि मंदिर के पुजारी सूरज शुक्ला ने दो सितंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मंदिर में चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मेरठ के परतापुर निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्तमान में नोएडा सेक्टर-112 स्थित राधाकुंज कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से मंदिर से चोरी की गईं लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियां, एक गदा, दो चरण पादुकाएं, तीन लोटे, पांच दीपक, एक घंटी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान बरामद किया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.