Ghaziabad News: मंडोला विहार में सघन वन विकसित किया जाएगा
गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। आवास एवं विकास परिषद ने लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से राहत देने के लिए योजना बनाई है। परिषद मंडोला विहार आवासीय योजना में सघन वन विकसित करेगा। इसके लिए 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसे पूरा कर दो माह में पौधे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सीधे संपर्क मार्ग के बाद मंडोला विहार आवासीय योजना में लोगों की रुचि बढ़ी है। ऐसे में परिषद ने भी इस तरफ अपना ध्यान बढ़ा दिया है। यहां 40 हजार पौधों का सघन वन विकसित किया जाएगा। मंडोला विहार के सेक्टर-4ए की 125 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में ये पौधे लगाए जाएंगे। 11,300 वर्ग मीटर में 71 लाख रुपये खर्च कर मियावाकी पद्धति से यह वन तैयार कराएगा। परिषद ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.