Ghaziabad News: भोजपुर ब्लाक में अतिरिक्त साड़ी योजना का शुभारंभ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 28 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय भोजपुर में बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आंगन उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अतिरिक्त साड़ी योजना का शुभारंभ करते हुए दो सहायिकाओं को साड़ियां बांटी गईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बेहद अहम है। इनके प्रयास से सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। बच्चों की देखभाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.