Ghaziabad News: भूखंड़ दिलाने के नाम पर दस लाख रुपए ठगे
गाज़ियाबाद, नवम्बर 20 -- Ghaziabad News: मुरादनगर,संवाददाता। भूखंड दिलाने के नाम पर महिला से दस लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मोरटा की राधेकृष्ण कॉलोनी निवासी महिला आरती ने बताया कि काफी समय पहले विनय खारी नामक युवक से हुई थी। उसने एक भूखंड दिखाया था,जो पंसद आ गया। भूखंड का सौदा साढे़ ग्यारह लाख रुपए में हो और दस लाख रुपए एडवास दे दिए। तय समय पर जब बैनामा नहीं हुआ तो अपने पैसे वापस लेने गए। आरोप है कि दबंगों ने बंधक बनाकर मारपीट की। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनय खारी व राहुल अधाना निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। .....चंद्रशेखर त्यागी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.