गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव डबाना में मंगलवार दोपहर को भूखंड में सरिया रखने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना का विवरण गांव डबाना निवासी राजू राठी मकान निर्माण का कार्य करा रहे है। उन्होने अपना सरिया पड़ोसी में चचेरे भाई रोहित राठी के खाली पडे़ भूखंड में सरिया रख दिया। रोहित सरिया उठाने के लिए कहने लगा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो मामला आसपास के लोगों ने शांत करा दिया।

गोलीबारी की घटना इसके बाद रोहित अपने भाई के साथ आया और राजू राठी के घर में अचानक घुस गया। इसके बाद उसने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर ...