Ghaziabad News: भूखंड बेचने का झांसा देकर 46 लाख की धोखाधड़ी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में भूखंड बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने बैनामा कर दिया, लेकिन कब्जा नहीं दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा निवासी कारोबारी संजय शर्मा ने अदालत में याचिका डाली थी। उन्होंने बताया कि वह असालतपुर फर्रुखनगर में फैक्टरी के लिए जमीन की तलाश रहे थे। पूर्व परिचित संजय गुप्ता ने उन्हें मनोज सिंह से मिलवाया। मनोज ने पांच फरवरी 2024 को असालतपुर में 1300 वर्ग गज कृषि भूमि दिखाई और 3550 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 46.15 लाख रुपये में सौदा तय किया। बयाने के रूप में 11 लाख रुपये मनोज को देकर एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न तिथियों में नगद और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.