गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की बेहटा हाजीपुर में गुड्डी देवी रहती है। उन्होंने 26 अगस्त 2026 को दिल्ली जाफराबाद में रहने वाले कमरुद्दीन और उसके पुत्र आकिल के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके भूखंड पर कब्जा करने का केस दर्ज कराया था। एसीपी प्रभारी अंकुर विहार रामकिशन ने बताया कि बुधवार को एक आरोपी आकिल को बस डिपो के पास से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...