गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार दो भूखंडों का बैनामा कर कब्जा करने के आरोप में बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर पार्क निवासी दयानंद शर्मा है। उसके खिलाफ 13 जून को शिकायत मिली थी। आरोपी ने एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके दो भूखंडों का फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा करा लिया था। साथ ही इन पर गेट तोड़कर कब्जा भी कर लिया था। पीड़ित के विरोध पर उन्हें धमकी दी गई, जिसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- 13 साल पहले मृत बुजुर्ग को जिंदा बता जमीन हड़पने में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...