Ghaziabad News: भाले से हमला कर मां-बेटी को घायल किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र की नई बस्ती में विवाद के दौरान एक युवती और उसकी मां पर लोहे की भालेनुमा वस्तु से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामा और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती गली नंबर छह निवासी शैरीन खान ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को वह अपनी मां के साथ घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके मामा जावेद,उसके बेटे आयान व जुनेद और जुनेद की पत्नी रुकसाना वहां पहुंची। चारों ने एक साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शैरीन के मुताबिक आरोपियों ने उसकी मां की बाईं आंख के ऊपर लोहे की भालेनुमा वस्तु से वार कर दिया। हमले में उसकी मां के सिर के पास चोट आई। इतना ही नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.