Ghaziabad News: भारतीय हॉकी टीम में करण का चयन हुआ
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। हॉकी खिलाड़ी करण गौतम का चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। ओमान में होने वाली एशियन यूथ हॉकी चैंपियनशिप में करण भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह बतौर डिफेंडर टीम में शामिल हुए हैं। हाल ही में जापान में हुई अंडर-18 एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को हराकर ट्रॉफी देश के नाम की थी। इस जीत में करण गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण गौतम ने बताया कि वह चैंपियनशिप के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह हर मैच में टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनकी सफलता की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.