गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद , संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा वैश्य समाज पर टिप्पणी को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश वैश्य सुरक्षा परिषद ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। परिषद ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। परिषद के संयोजक वीके अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को लेकर ऐसी टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूरा वैश्य समाज आहत है। तत्काल प्रभाव से उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग भी की है। परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अंकित गुप्ता, मेनका गुप्ता, राजेश गुप्ता, नरेन्द्र, विष्णुदीप गर्ग, संजीव अग्रवाल, कपिल गोयल, राहुल त्यागी, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...