गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन किया। उनहोंने गन्ना भुगतान करने, आवारा पशुओं को पकड़ने और बारिश से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की। भाकियू भानू के प्रदेश महासचिव गौरव त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्र होकर शुक्रवार को मोदीनगर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्याल के सामने धरने पर बैठ गए। गौरव त्यागी ने बताया कि शुगर मिल बंद हुए दो माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। गन्ना भुगतान ना होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजे दिया जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। गांव खुर्मपुर में हो रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया ज...