गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने अपने भाई व भाभी पर 1.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उनसे दो इमारतें खरीदी थीं, जिनका क्षेत्रफल बैनामे में गलत लिखा था। इसे ठीक कराने के नाम पर उनसे 1.38 करोड़ रुपये ले लिए और आरोपी विदेश भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नीति खंड निवासी सुरेंद्र कुमार ने अदालत में याचिका डाली थी। इसके मुताबिक उन्होंने अपने भाई सतीश कुमार अरोरा और भाई रजनी अरोरा से नीति खंड स्थित दो भूखंडों पर बने मकान साल 2017 में खरीदे थे। इसके लिए दोनों के खातों के साथ इनकी कंपनी एसएस बिल्डर प्रमोटर प्राइवेट लिमिटेड के खातों में रकम जमा कराई थी। छह साल बाद उन्हें पता चला कि बैनामे में बेसमेंट क...