गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के कनावनी निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात तक भाई घर नहीं लौटा तो वह उसे देखने के लिए निकला। रात करीब 10:30 बजे वह घर के पास ही एक पन्नी के गोदाम के पास उनका भाई मिला। उसे साथ चलने के लिए कहा तो वहां मौजूद विकास गुप्ता और उसके साथियों ने मारपीट की और पत्थर से उनकी नाक और सिर पर वार किया। इसमें उसकी नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...