Ghaziabad News: भरत मिलाप की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। घंटाघर में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा गुरुवार को भरत की दूत से भेंट, भरत-कैकई एवं कौशल्या संवाद, भरत का भगवान श्रीराम के चरणों में पहुंचना, भरत कूप लीला तथा श्रीराम की चरण पादुकाओं को अयोध्या में स्थापित करने तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के दौरान जब भरत को वन में भगवान श्रीराम के जाने का समाचार प्राप्त होता है, तो वह अत्यंत व्याकुल हो उठते हैं। अयोध्या लौटने पर माता कैकई के साथ उनका संवाद होता है। माता कौशल्या के साथ भरत का भावुक संवाद दर्शकों को भावविभोर कर देता है। भगवान श्रीराम को अयोध्या वापस लाने के उद्देश्य से भरत जी गुरुजनों, माताओं और अयोध्यावासियों के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। भगवान श्रीराम से भेंट होने पर भरत जी उनके चरणों में नतमस्तक होकर अय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.