Ghaziabad News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े भक्त
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। इस्कॉन मंदिर राजनगर की ओर से गुरुवार को धूमधाम से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में रथ पर आरुढ़ भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा को भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह से रथ को खींचकर पुण्य लाभ लिया। यात्रा में हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों की गूंज रही। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। राजनगर मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाए गए। शाम चार बजे से यात्रा शुरू की गई। रईसपुर मोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से भगवान की आरती करके यात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने फूलों से सजे सुंदर रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.