गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद में गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। भगवान गणेश का श्रंगार कर उन्हें भोग अर्पित किए गए। कई स्थानों पर भजन कीर्तन भी आयोजित हुए। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सहस्रनामों से अभिषेक कर गणपति बप्पा को 2100 लड्डुओं का भोग लगाया गया। आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सिद्धेश्वर वेद विद्यालय, मकरेड़ा में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सुख समृद्धि के लिए विधिवत पूजे गए गजानन इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हुए। विद्यालय के अध्यक्ष व सिद्धेश्वर महादेव...