Ghaziabad News: ब्रेक फेल होने से दूध का कैंटर पलटा, चालक घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दूध से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के पैरों में चोट आई है। कैंटर में मौजूद हेल्पर और मालिक सुरक्षित थे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कैंटर को रोड से हटाया है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी के अश्विन कुमार कैंटर से दूध सप्लाई का काम करते है। लाल बाग कॉलोनी के यश कैंटर चालक हैं। वहीं फर्रुखाबाद निवासी धमेंद्र कैंटर पर हेल्पर है। अश्विन के मुताबिक वह, चालक और हेल्पर के साथ शनिवार को बागपत जनपद के खेकडा स्थित अमूल के प्लांट से कैंटर में दूध लेकर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सड़क हादसे में युवक घायल तभी कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.