Ghaziabad News: बैडमिंटन हॉल की छत से पानी टपकने का आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। रालोद नेता अरुण भुल्लन ने शनिवार को एक वीडियो जारी करते हुए महामाया स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल से पानी टपकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही बरती गई है। स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल का लगभग एक माह पहले ही उद्घाटन किया गया है। इसके बाद हॉल में 15 दिनों तक जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि यह वीडियो पुरानी है। बैडमिंटन हॉल की मरम्मत करा दी गई है। हॉल में खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.