Ghaziabad News: बैठक में कांवड़ मेला सेवा-व्यवस्थाओं पर चर्चा
गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में नौ अगस्त से 11 अगस्त तक मंदिर में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, चिकित्सा सहायता और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गाजियाबाद तक आने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए व्यापक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। विशेष रूप से जस्सीपुरा मोड़, शंभू दयाल इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, रामलीला मैदान, एमएमजी जिला अस्पताल, मेरठ मोड़ तथा मंदिर के गेट नंबर-7 सहित प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ता सेवा व्यवस्था में उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- मेरठ में कांवड़ मार्गों पर लगे स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस तैनात, कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.