Ghaziabad News: बैंक से सीसी लिमिट फर्जीवाड़ा में कारोबारी को 18 माह की सजा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 40 लाख रुपये की कैश क्रेडिट (सीसी) लिमिट लेने और रकम के दुरुपयोग के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने एमएस विधि बिल्डर के पार्टनर दिनेश कुमार शर्मा को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें पहले से जेल में बिताई गई 18 महीने की अवधि के बराबर सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2016 में सिंडिकेट बैंक की वैशाली शाखा से निर्माण कार्य के लिए 40 लाख रुपये की सीसी लिमिट स्वीकृत हुई थी। आरोप था कि फर्जी आयकर रिटर्न, बैलेंस शीट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर बैंक से यह सुविधा ली गई। स्वीकृत रकम में से 22 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए दूसरी फर्म के खाते में भेजे गए, जबकि 15.50 लाख रुपये नकद निकाले गए। मामले की सुनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.