गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। रजापुर स्थित शंकर आटा चक्की के पास रहने वाले विरेंद्र कुमार ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह 29 जुलाई को एसबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। एक युवक उनके पास आया और जेब से नगदी निकाल कर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...