गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आठ अगस्त को पांच सौ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक में कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) के जरिए दो बार में साढ़े चार हजार रुपये के जाली नोट जमा किए गए थे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सतवेंद्र नामक व्यक्ति ने जाली नोट जमा किए ​थे। मामले में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...