गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में पुलिस ने बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार शाम छापे मारी कर मौके से चार हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद कर युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली थी कि डिफेंस कट पर एक फूड स्टॉल के पास बेसमेंट में बिना नाम के गेट के अंदर हुक्का बार चल रहा है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कई लोग हुक्का पीते हुए मिले। अधिकांश धक्का-मुक्की कर भाग गए। मौके पर हुक्का बार का संचालन कर रहे अर्जुन निवासी और नंदिनी निवासी नंद नगरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मिलकर‌ हुक्का बार चला रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...