Ghaziabad News: बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अनशन पर बैठे फौजी पिता
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। करहेड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व वायुसैनिक और वर्तमान शिक्षक खजान सिंह ने अपने बेटे आयुष प्रताप सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। अनशन स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के साथ उनके वार्ता विफल रही। खजान सिंह सीबीआई जांच की मांग पर अड़े रहे। खजान सिंह का आरोप है कि 28 दिसंबर 2025 को उनके बेटे आयुष प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका बेटा आईआईटी में प्रवेश के लिए तैयार कर रहा था। घटना को नौ माह से अधिक समय बीतने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें खुलेआम घूमने का मौका दे रही है, जिससे साक्ष्यों को प्रभावित करने और परिवार पर दबाव बनाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.