गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि कार, नगदी और फ्लैट की मांग करते हुए उन्हें सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बेटी का जन्म होने पर डीएनए जांच कराई और दहेज न मिलने पर कुछ समय पहले मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी फरवरी 2018 में आईटी इंजीनियर से हुई थी। पिता ने शादी में करीब 20-25 लाख रुपये खर्च किए थे और एक कार व 1.11 लाख रुपये नगद दिए थे। शादी के अगले दिन ही पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व देवर ने दूसरी कार व पांच लाख रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि 2019 में गर्भवती ह...