Ghaziabad News: बेटी का हाथ पकड़ने का विरोध करने पर मारपीट
गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुत्री घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि पास में रहने वाले भूरा ने पुत्री का हाथ पकड़ कर खींच लिया। शोर मचाने पर परिजन बाहर आए और युवक का विरोध किया। इसके बाद आरोपी परिजनों संग उनके घर आ धमका और उनसे मारपीट की। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने उनके गले से चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.