गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मधुबन-बापूधाम योजना में करीब 152 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बुनकर मार्ट का स्वरूप बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेशभर के शिल्पकारों और हस्तशिल्प उद्यमियों के लिए व्यापक मंच के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। अब इसका नाम 'विश्वकर्मा एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर' होगा। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और विपणन के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आगमन पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष ने परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें निर्माण, सुविधाओं और भविष्य की उपयोगिता की जानकारी दी गई। करीब 38,340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस परिसर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ...