Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला की हत्यारोपी मां-बेटी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पुत्रवधू की मां और बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क सुधीर एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले आदिल का गर्भवती पत्नी खुशबू को ससुराल में न ले जाने को लेकर ससुरालियों से विवाद हो गया था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सास गुड्डो, साली महक, साला समीर समेत अन्य लोग घर पहुंचे थे। घर पर सास व साली ने गाली गलौज की। आदिल की मां सलमा ने विरोध किया था, जिस पर सास, साली, साले और उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सलमा के बाल पकड़ कर सिर तख्त पर मार दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई थी। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.