Ghaziabad News: बुजुर्ग ने आत्मदाह की चेतावनी दी
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। नंदग्राम के दीनदयालपुरी निवासी बुजुर्ग सुधीर बाबू ने पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एडीएम (भू-अर्जन) अवनीश सिंह को अपनी शिकायत दी। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं एडीएम अवनीश सिंह ने कहा कि मामले को संबंधित पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.