Ghaziabad News: बुजुर्ग के खातों से सवा चार लाख रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों ने प्रताप विहार निवासी एक बुजुर्ग के बैंक खातों में सेंध लगाकर 4.30 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी मेहर सिंह सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में उनके तीन बचत खाते हैं। 23 अक्तूबर को उनके तीनों खातों से अलग-अलग माध्यमों से कुल 4.30 लाख रुपये का अनधिकृत लेनदेन किया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को रुपये निकालने की अनुमति दी और न ही खुद ये ट्रांजेक्शन किए थे। इसके बावजूद साइबर ठगों ने उनके खातों से रकम निकाल ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.