गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी खुरपका और मुंहपका के लिए टीकाकरण अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी पांडेय ने बताया कि पशुओं की देखभाल के लिए समय- समय पर टीकाकरण किया जाता है। इसी क्रम में जिले में 22 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा। जो चार सितंबर तक संचालित होगा। अधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...